प्रशासन की हीलाहवाली से लुकवासा में डेंगू का प्रकोप, अब तक चार मिले

मुकेश रघुवंशी/लुकवासा। जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकबासा क्षेत्र में प्रशासन की हीलाहबाली लोगो पर भारी पढ़ रही है। लगातार इस छोटे से कस्बे से डेगू के मरीजों की सं या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। उसके बाबजूद भी प्रशासन किसी मरीज के मरने का इंतजार कर रहा है। यहॉ कुछ दिनो पहले महज खाना पूर्ति के लिये एक एएनएम और सुपरबाईजर को भेजकर स्बास्थ्य विभाग ने अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली है।

आज फिर लुकबासा क्षेत्र में एक और ड़ेंगू पोजिटिव मरीज मिला है। जिसे जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर ने महज साधारण इलाज करके चलता कर दिया। जब परिजन इसे लेकर ग्वालियर पहुॅचे और डेगू की जांच कराई तो यह पोजिटिव निकला। इससे पहले भी इस कस्बे में तीन और मरीजों की पूष्टि हो चुकी है। उसके बाबजूद भी प्रशासन के कान पर जू तक नहीं रेंगी।

जानकारी के अनुसार मनीषा पत्नि महेन्द्र प्रताप सिंह रघुवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी लुकबासा को 5 दिन पहले बुखार आया। जिसे परिजन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये। जहॉ डॉक्टर सीएम गुप्ता को दिखाया जिस पर डॉक्टर ने इलाज किया परंतु कोई आराम नहीं मिलने पर परिजन उक्त महिला को लेकर ग्वालियर में इलाज कराया। जब जांच कराई तो परिजन परेशान हो गये। जब डॉक्टर ने जांच में डेगू पोजिटिव बताया।

यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी लुकबासा में श्याम सिंह पुत्र लखन सिंह रघुंवशी,किशनलाल कुशबाह, और अर्चना पत्नि सतोष रघुवंशी को भी डेगू की पुष्टि हो चुकी है परंतु आज भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे किसी मरीज की मौत का इंतजार कर रहा है। यह मरीज लुकबासा के चारो तरफ से निकले है। यहॉ के लोगों में डेगू का खौफ बना हुआ है।

कल सीएमएचओ भी लुकबासा स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुॅचे और महज खाना पूर्ति करके चलते बने। जब अधिकारीयों का ध्यान इस और नहीं है तो और कर्मचारीयों से क्या उ मीद की जा सकती है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!