रोड़ किनारे पेशाब कर रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वीरखेड़ी में रोड पर पेशाब कर रहे युवक में एक अनियत्रिंत अज्ञात डंपर ने रौंद दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में रैफर कराया जहॉ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भरत सिंह आदिवासी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम टामकी अपनी वाइक से टामकी से बेरखेड़ी जा रहा था तभी बेरखेड़ी रोड पर बने विद्युत सब स्टेशन के पास अपनी बाइक खड़ी कर पेशाब कर रहा था। तभी बेरखेड़ी  की तरफ से आ रहे  डंपर चालक ने तेज व लापरवाही से डंपर को चलाते हुए युवक में सामने से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद डंपर चालक मौके से डंपर को लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर घायल युवक को उपचार के लिये स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस मे भर्ती कराया। जहॉ युवक की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहॉ युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!