जियो का खुमार: सिम के लिये चले लात-घूंसे

Updesh Awasthee
शिवपुरी। बैसे तो पूरे देश में जियो का जादू उपभोक्ताओं पर सिर चढ़ कर बोल रहा है। वहीं आज दोपहर न्यूब्लॉक में वशिष्ठ प्लाजा में स्थित जियो कार्यालय में जियो सिम के लिये जमकर लात-घूसें चल गये। यह हंगामा उस समय हुआ जब वहां मुफ्त में बंट रही सिमों को लेने के लिए युवाओं की भीड़ वहां एकत्रित हो गई जिन्हें कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने कतार बद्ध तरीके से खड़ा कर दिया, लेकिन एक युवक ने लाईन तोडक़र सिम लेने का प्रयास किया। 

जिसका विरोध करने पर युवकों के एक बड़े ग्रुप ने विरोध करने वाले युवक की जमकर मारपीट कर दी इसके बाद कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया। जिससे नाराज युवकों ने दरवाजे को तोडऩे का काफी प्रयास किया और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पाते ही डायल 100 के मौके पर पहुंची। जहां पुलिस कर्मियों ने हंगामाई युवकों को समझाकर शांत कराया। 

जानकारी के अनुसार आज दोपहर वशिष्ठ प्लाजा जीओ कार्यालय पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था तभी एक युवक ने लाईन से हटकर अंदर घुसने का प्रयास किया तभी लाईन में आगे लगे आकाश शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी पुरानी शिवपुरी ने उसे रोका तो उक्त युवक अपने मित्रों के साथ मिलकर आकाश से भिड़ गया और उसकी जमकर मारपीट कर दी जिससे आकाश के चेहरे पर काफी चोटें आई है। मारपीट की घटना होने के बाद कार्यालय में सिम वितरण बंद कर दिया और मु य दरबाजा लगा दिया। जिससे लाईन में लगे युवा नाराज हो गए और उन्होंने दरवाजा तोडऩे का प्रयास किया और हंगामा कर दिया। 

बताया यह भी गया है कि उक्त कार्यालय पर सिम वितरण के दौरान एक युवक की मौसी पर भीड़ में से किसी का हाथ पड़ गया। जिसे लेकर मौसी ने विरोध किया तो दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना के बाद डायल 100 मौके पर खड़ी रही और काफी देर तक सिम के वितरण पर रोक लगानी पड़ी। यह भीड़ शहर में जीयो के सभी सेंटरों पर लगातार बढ़ रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!