शहर में निकली मॉ काली कंकाली की एैताहासिक कलश यात्रा

शिवपुरी। माँ काली कंकाली के दरबार में आयोजित होने जा रहे सतचण्डी महायज्ञ के शुभ अवसर पर एवं पितृ अमावस्या के उपलक्ष्य में विशाल कलश यात्रा माँ राजराजेश्वरी दरवार से प्रारंभ की गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। 

यह कलश यात्रा राजेश्वरी रोड़, से गुरूद्वारा चौक, माधौ चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल श्रीराम कॉलोनी माँ काली दरबार में पहुंची जहां आचार्य अशोक कृष्ण शास्त्री वृन्दावन धाम मु य यजमान आशा-अजयराज शर्मा से विधिवत कलशों का पूजन कराया। 

कलश यात्रा का शहर वासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं मिष्टान एवं जलपान वितरण कर किया। जहां कलश यात्रा की आगवानी में 11 घोड़े आगे चल रहे थे। उनके पीछे हजारों महिलायें कलश सिर पर रखकर चल रही थी। साथ ही बग्गियों में माँ काली-कंकाली, सहित आचार्य अशोक शास्त्री, महंत भग्गूराम करोंसिया चल रहे थे। 

संत सुरबाले बाबा ददरौआ धाम विराजमान थे। इस कलश यात्रा में भक्तों का जनसैलाब देखते ही बनता था। पितृ अमावस्या के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर खीर के प्रसाद का वितरण किया गया।  इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा शर्मा, पृथ्वीराज आसपुर, सुरेश सिंह सिकरवार, त्रिलोकचंद अग्रवाल, वीरेन्द्र शिवहरे, रघुवीर कुशवाह, मदन देशवारी, राजेश गोस्वामी, विनोद शर्मा, देशराज यादव, गिर्राज शर्मा सिंह निवास, नरेन्द्र शर्मा आदि भक्तगण माता जय-जयकार प्रांगण को गुंजायमान कर दिया।