रन्नौद गोली काण्ड: रिश्तेदार की हत्या का बदला लेने भाजपा नेता पर फायर

शिवपुरी। रन्नौद कस्बे में आज सुबह लगभग 11 बजे केश शिल्पी की दुकान पर सेविंग बनबा रहे भाजपा नेता को को सरेआम गोलीमार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि यह गोलीकाण्ड हत्या के बदले के उद्देश्य से किया गया है। घायल नेता कुछ दिन पूर्व ही पैरोल पर रिहा हुआ था। 

रात्रि में आरोपी युवक और इस गोली काण्डं में घायल नेता के बीच पूर्व में हुई हत्या को लेकर झगड़ा हुआ था और आज सुबह आरोपी ने भाजपा नेता अवध वोहरे में गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रन्नौद के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और पूर्व जनपद सदस्य नेहा बौहरे के पति अवध बोहरे पुत्र लखनलाल बोहरे आज सुबह बस स्टेण्ड पर स्थित कल्ला सैन की दुकान पर सेविंग बनबा रहा था। तभी पीछे से आरोपी भूरा तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया। 

गोली अवध के गर्दन और कंधे के बीच में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल सवार होकर भाग निकला। गोली चलने की खबर जैसे ही कस्बे में फैली तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई।

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए शिवपुरी रवाना किया। बताया जाता है कि वर्ष 2000 में अवध और उसके साथियों  ने आरोपी भूरा तिवारी रिश्तेदार रिंकू तिवारी की गोलीमार कर हत्या कर दी थी तब से ही दोनों परिवारों के बीच रंजिश  थी। 

हाल ही में घायल अवध पैरोल पर रिहा हुआ था। जहां रात्रि में अवध और भूरा तिवारी के बीच उक्त हत्या के मामले को लेकर विवाद हुआ जिस पर बात बढ़ गई, लेकिन रात्रि में लोगों द्वारा समझाने बुझाने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। 

लेकिन आज सुबह आरोपी भूरा ने अवध पर फायर कर दिया। जिससे अवध गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक घायल भाजपा नेता का ग्वालियर में उपचार शुरू कर दिया गया है। लेकिन अवध की हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!