पति मछली पकडने गया था, पत्नी का रेप कर गया बदमाश

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गरेठा में घर के सामने रहने बाले ही युवक ने 22 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। महिला जब चिल्लाई तो आरोपी मौके पर से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गरेठा में रीना पत्नि ाराजू केवट परिवर्तित नाम उम्र 22 वर्ष अपने घर में अकेली थी। महिला का पति मछली पकडनें तालाव पर गया हुआ था। तभी घर के सामने रहने बाला वसंता केबट महिला के घर में घुस आया और जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। महिला जब चिल्लाई तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला ने उक्त बात की शिकायत महिला के घर आने पर सारी घटना बताई।   पति महिला को लेकर पिछोर थाने पहुॅची जहॉ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 450,376 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।