शिवपुरी बडी खबर: भाजपा नेता में मारी गोली, गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के रन्नौद कस्बे में रहने वाले एक भाजपा नेता में दुकान पर सेविगं कराते समय एक युवक ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के यहां दो गोली लगने के कारण हालात गंभीर है। उन्है शिवपुरी अस्पताल से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। पुलिस इस गोली काण्ड के मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार रन्नोद के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे और उनके परिवार से रन्नौद के तिवारी परिवार के बीच सन 2005 से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि सन 2005 में बोहरे परिवार ने तिवारी परिवार के सदस्य की हत्या कर दी थी। और यह दुशमनी आज तक चली आ रही है। 

इसी दुशमनी के चलते आज रन्नौद कस्बे में नाई की दुक़ान पर सैविंग कराते समय भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अवध वोहरे उम्र 40 साल में आज करीब 10 बजे तिवारी परिवार के सदस्य भोला तिवारी ने देशी कटटे से 2 फायर कर दिए। इस फायरिंग में अवध के 1 गोली गले  और 1 गोली कंधे में जा लगी। 

आरोपी युवक घटना स्थल से फरार हो गया। घायल अवध बोहरे को शिवपुरी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालात को नाजुक देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक अवध के गले में से गोली नही निकाली गई है। रन्नौद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!