सांप ने बालिका को डसा तो गरीब आदिवासी ने तोड़ डाला अपना ही घर

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के कोतवाली क्षेत्र के लालमाटी इलाके में बीते रोज सांप के डसने से एक बालिका लक्ष्मी पुत्री गुलाव आदिवासी उम्र 15 की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था। 

बताया गया है कि बालिका को डसने के बाद सांप कच्चे घर में घुस गया। जिसे स्थानीय लोगो ने अपने स्थर पर खोजा परंतु सांप नही मिला। इस घटना के बाद बालिका के और परिजनों को सांप का डर सताने लगा। 

इसके बाद गुलाब आदिवासी ने डर के कारण अपना ही घर तोडना प्रारंभ कर दिया। जब पूरा घर टूट गया तो सांप को एक स्थानीय युवक ने पकड़ लिया। पंरतु इस गरीब आदिवासी का पूरा घर उजड़ गया। अब इस परिवार घर से बेघर हो गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!