
चोरों के पकड़े जाने पर वहां मौजूद लोगों ने उनकी जमकर पब्लिक कुटाई कर दी। पब्लिक ने फिर डायल 100 बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। जबकि कॉलोनीवासी बताते हैं कि चोरों को पुलिस ने थाने में बिठा रखा है और चोरों ने कई चोरियां भी कबूल ली हैं।
जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 1 बजे लुधावली में रहने वाले किशोर चंदेल के घर पर लगे ताले को चार चोर सब्बल की सहायता से तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। जिसकी खटपट सुनकर पास में रहने वाले भीकम सिंह यादव जाग गए और उन्होंने अपने पुत्र कबीर यादव चोरों के बारे में बताया। कबीर ने अपनी सूझबूझ से अपने पास रहने वाले नीरज सैन, छोटू नागर, कल्लू पंडित सहित अन्य लोगों को जानकारी दी। जिन्होंने एकत्रित होकर चोरों को दबोच लिया।
जिनमें लाड़ी सरदार, सूरज नागर, सोनू शर्मा जनता के हाथ आ गए जबकि महेश बसोर छूट कर भाग गया। चोरों के पकड़े जाने के बाद गुस्साये लोगों ने उनकी जमकर कुटाई लगाई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों के पास एक सब्बल था जिसके माध्यम से वह ताले तोड़ते थे। चोरों ने भीकम सिंह यादव की मोबाईल की दुकान में हाल ही में हुई चोरी की बारदात को स्वीकार कर लिया है। वहीं शहर में हुई कई स्थानों पर की गई चोरियां करना स्वीकारा है।