शिवपुरी कॉलेज परिसर में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतबाली के फिजीकल चौकी क्षेत्र के फिजीकल कॉलेज के पीछे स्थित मैदान में एक युवक की सिर कुचली लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह फिजीकल कॉलेज ग्राउण्ड में खेलने गये कुछ युवकों को ग्राउण्ड में एक लाश पड़ी दिखाई दी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने फिजीकल चौकी को दी। फिजीकल पुलिस मौके पर पहुॅची तो देखा की एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।  जिसका सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ है।

बताया गया है कि युवक के गले में रस्सी भी मिली है जिससे आरोपीयों द्वारा गलेे में फांसी लगाकर हत्या करना प्रतीत होता है। और लाश की पहचान छुपाने के उद्देश्य से उक्त युवक के सिर पर पत्थर पटके गए है। पुलिस ने युवक की लाश की शिनाक्त के प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की शिनाक्त नही हो पाई है। पुलिस मामले की जॉच में जुटी हुई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!