शिवपुरी। आज सुबह तडाके सोनचिरैया होटल के पास रहने वाले एक व्यापारी में गोली मारने वाला मेहमान बनकर घर में घुसा था और लूट करने के उद्देश्य में व्यापारी में गोली मारी है।
पुलिस ने आरोपी बदमाश अजय उर्फ राजू अग्रवाल को गिर तार कर लिया है और उसके पास से लूटे गए दस हजार रूपये नगद सहित दो पिस्टल, एक कट्टा और बड़ी सं या में कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उधर गंभीर रूप से घायल जमुनाचरण अग्रवाल को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर है और बताया जाता है कि हत्या के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है तथा पैरोल पर रिहा होने के बाद वह ल बे समय से फरार चल रहा है। आरोपी गृह मालिक जमुनाचरण की पत्नी का दूर का रिश्तेदार बताया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 12 बजे अजय उर्फ राजू अग्रवाल इन्द्रप्रस्थ नगर में रहने वाले अपने दूर के रिश्तेदार जमुनाचरण के यहां पहुंचा जहां उनके परिजनों ने आरोपी की खूब आवभगत की और उसे खाना खिलाया।
रात्रि करीब 2 बजे आरोपी अजय और जमुनाचरण एक कमरे में सो गए आज सुबह करीब 5 बजे परिजनों को गोली चलने और जमुनाचरण के चीखने की आवाज सुनाई दी तो घर के सभी सदस्य कमरे की ओर दौड़े जहां जमुनाचरण के सीने में गोली लगी हुई और आरोपी हाथ में पिस्टल लिए हुए था।
यह देख घायल की पत्नि दुल्हारी अग्रवाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे आस पड़ौस के लोग वहां आ गए जिन्होंने घायल को उठाया। इसी दौरान आरोपी ने वहां रखी मोटरसाइकिल उठाकर भागने का प्रयास किया जिसे पड़ौसियों ने दबोच लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद पड़ौसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया और तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि उसे रूपयों की स त जरूरत थी। इस कारण वह अपने रिश्तेदार के यहां पर आया हुआ था और आज सुबह उसने मौका देखकर जमुना चरण के कुछ रूपए उठा लिए थे। जिसे जमुना ने देख लिया और उसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर गोली चला दी। पुलिस ने लगभग 10 हजार रूपए आरोपी की जेब से बरामद भी किए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने लूट के उद्देश्य से इस घटना केा अंजमा दिया है।