शिवपुरी। जिले के पोहरी ब्लॉक से कांग्रेस के अध्यक्ष जमील अंसारी का आज दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे पोहरी में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जमील अंसारी की किडनी में परेशानी के चलते ग्वालियर में इलाज चल रहा था। लेकिन डॉक्टरो ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया था।
जयपुर में इलाज के दौरान आज दोपहर को उन्होंने अंतिम साँस ली। श्री अंसारी अपने पीछे भरा पूरा परिबार छोड़ गए है। उनकी मौत की खबर सुनकर पोहरी सहित कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस ने उनकी मौत के चलते अपने कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए है

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।