दिन दहाडे कट्टे लहराते हुए व्यापारी को पीटा, सूचना के बाद भी नहीं पहुॅची पुलिस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षैत्र के करैरा के महुअर पुल के नजदीक आज 3 बदमाशो ने एक किराना ब्यबसायी के साथ कट्टे की नौक पर व्यापारी पर कट्टा तान कर मारपीट कर दी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी लेकिन घटना के बाद पुलिस मौके पर नही पहुॅच पाई। बाद में व्यापारी खुद थाने पहुॅचा जहॉ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आज शाम 5 वजे करैरा में पुरानी रंजिस के चलते तीन बदमास शिवचरण साहू की दुकान पर आ धमके और आते ही शिवचरण पर कट्टा तानते हुए मारपीट कर दी। इतनी देर में घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और आरोपी सरेआम कट्टा लहराते हुए घटना स्थल से फरार हो गये। 

इस मामले की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुॅचना तक मुनासिब समझा। कुटा पिटा  व्यापारी खुद शिवचरण साहू थाने पहुॅचा जहॉ पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट पर आरोपी बंटी जाटव और पुरूषोत्तम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिनदहाडेे हुई इस घटना से करैरा में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!