डी कंपनी के खिलाफ कर्मचारी संघ ने गाडे तम्बू, अनिश्चत कालीन धरना शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी डीपीसी शिरोमणि दुबे के तनाशाही, एक्टैंशन प्रतिनियुक्ति और प्रभारी मंत्री के कुसुम महदेले के समझ शिक्षको और कर्मचारियों को देश का गद्दार और सिमी के लोगो की उपमा देने के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर सयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ ने आज से अनिश्चत कालीन धरना व क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 

जैसा कि विदित हो कि शिवपुरी। डीपीसी शिरोमणि दुबे और सहायक शिक्षक अफाक अहमद में हुआ विवाद के चलते संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ ने डीपीसी शिरोमणि दुबे और उनके साथी कर्मचारियों, जिन्हे शिवपुरी की डी कंपनी, के नाम से फब्तियां कसीं जातीं हैं, के खिलाफ ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है था। इस आवेदन में डीपीसी को तनाशाह बताते हुए उनके और उनकी पूरी कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। 

लेकिन प्रशासन ने कर्मचारियों के इस ज्ञापन पर कोई कार्यवाही नही कि इसके बाद प्रभारी मंत्री के जनसुनवाई कार्यक्रम में डीपीसी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुचे वहां डीपीसी स्वंय ही पहुच गए और शिक्षको और कर्मचारियों को गद्दार और सिमी का कार्यकर्ता कह दिया था। 

इस बयान के खिलाफ भी शिक्षको ने डीपीसी पर इस बयान की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। इन सभी बिंदुओ पर कार्यवाही न होने पर सयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने अपनी घोषणा के अनुरूप आज दिनाके से डीओ कार्यालय के पास धरना  शुरू कर दिया है। 

यह बैठे धरने पर
चंदू बाबू सरंक्षक सयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सुशील अग्रवाल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष,रशीद खान साबिर ऑजाक्स,मनोज भार्गव स्वास्थय संघ जिला अध्यक्ष,रोहिणी अवस्थी अध्यक्ष प्रधाना अध्यापक संघ,शिवम पुराहित संभागीय सचिव कर्मचारी कांग्रेस,अशोक शर्मा अध्यक्ष राज्य पत्रित अधिकारी संघ,राजकुमार सरैया ,रामकिशोर सिंह भदौरिया संभागीय अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस,राजेन्द्र पिपलौदा कर्मचारी कांग्रेस,जगदीश श्रीवास्त,राधेश्याम गुप्ता,अशोक सक्सैना,उमाउल्ला खांन,राजेन्द्र जैन,और राजेन्द्र ग्वाल वन विभाग आज धरने पर बैठे थे
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!