शहर में गोली कांड: व्यापारी में गोली मारी, हालत गंभीर

0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के अतंर्गत्त सोन चिरैया होटल के पास रहने बाले एक व्यापारी में उसी के रिश्तेदार ने 1 आज सुबह 6 बजे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आरोपी को कमरे में बंद कर लिया जिसे पुलिस ने पहुॅच कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार शहर के ग्वालियर वायपास पर सौनचिरैया होटल के पास किराने का व्यापार करने बाले जमुना चरण अग्रवाल अपने घर में सो रहे थे तभी इनका रिश्तेदार राजू उर्फ अजय घर में आ गया और घर में सो रहे जमुना चरण में गोली मार दी जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि व्यापारी के पेट में गोली लगी है। वह अभी पेट में ही है। 

बताया गया है कि आरोपी राजू उर्फ अजय जमुनाचरण का दूर का रिश्ते में भतीजा लगता है। परिजनों ने जमुनाचरण को गोली लगी देखी तो राजू उर्फ अजय को दबौच लिया और कमरे में बंद कर दिया।

परिजनों ने उक्त घटना की सूचना कोतवाली को दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅच कर आरोपी को कमरे से निकाल कर हिरासत में ले लिया। आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और एक कट्टा  और 15 जिन्दा राउन्ड बरामद किये है।

बताया गया है कि आरोपी राजू अपराधिक प्रवृति का है जिसपर ग्वालियर में कई आपराधिक मामले बताये जा रहे है। आरोपी रात में ही घर पर आया हुआ था और रात में घर पर खाना खाकर सो गया था। 

मौके पर पहुॅच एडीशनल एसपी कमल सिंह मौर्य ने घटना स्थल का मुआयना किया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। इस घटना में घायल व्यापारी जमुनाचरण की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। आरोपी पर पहले भी मामले बताये जा रहें है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!