मात्र 14 दिन की मेहनत से तालाब में आ गया पानी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सूड़ के तिघरा शिव कॉलोनी में पिछले 15 वर्ष से पानी की मार झेल रहे ग्रामीणों ने एकता परिषद की जल संवाद यात्रा से सबक लेकर अपने गांव के तालाब में श्रमदान करना शुरू किया और मात्र 14 दिन में ही तालाब की पार को बांध कर पानी की समस्या से निजात पा ली। 

एकता परिषद के रामप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सूड़ के ग्राम तिघरा शिव कॉलोनी में मौजूद चिरैया तालाब की आखिरकार एकता परिषद की पहल पर ग्रामीणों ने सुध ली। लगभग 15 वर्षो से यह तालाब उपेक्षित पड़ा हुआ था। तालाब की पार टूट गर्ई थी। जिससे बरसात का पानी तालाब में नहीं रूकता था।

इस कारण ग्रामीण जहां पानी के संकट से परेशान थे वहीं मवेशियों को भी तालाब से पानी पीने को नहीं मिल रहा था। अब श्रमदान कर तालाब की पार बांध दी गई है और इसका सकारात्मक परिणाम यह हुआ कि थोड़ी सी बारिश में ही तालाब आधा भर गया। जिससे किसानो के चेहरे खिल िाला उठे हैं। 

आगे बताया कि अनुसार 8 जून को जब एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीबी राजगोपालन को शिवपुरी आगमन पर जब इस तालाब की दुर्दशा के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने ग्रामीणों के बीच घोषणा की कि श्रमदान के बदले तालाब की तकदीर बदलने पर ग्रामीणों को 100 क्विंटल अनाज दिया जाएगा। 

इस घोषणा ने ग्रामीणों में खासा उत्साह पैदा किया। जिसके परिणाम स्वरूप तालाब की पार को मात्र 14 दिन में बांध लिया गया। हालांकि अभी इस पर काम बांकी है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की पार टूटने से पानी निकल आता था। जिससे पूरे इलाके में जल संकट का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा था। गांव के रामचरण आदिवासी ने बताया कि तालाब में पानी आते ही वातावरण में बदलाव आया है। जिससे जल स्तर भी बढ़ा है। 

तालाब में पानी आने इन गांवों का बढ़ेगा जलस्तर 
पिछले 15 वर्षो से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को वहीं पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था वहीं 16 गांव के मवेशियों को अब पीने का पानी मिलेगा। साथ ही तिघरा, गहलौनी, टपरा, शिव कॉलोनी, जमोनिया, सिकरावदा, सिकरादी, हिनौतिया, नयागांव, खैरी रौदा, बेरजा, जाफरपुर, कुंअरपुर आदि ग्रामों का जलस्तर बढ़ेगा साथ ही हेण्डपंप में पानी आने से पीने की पानी समस्या से निजात मिलेगी।

सूड पंचायत की तिघरा शिव कॉलोनी में चिरैया तालाब की ओर प्रशासन दे ध्यान
वैसे तो जिला प्रशासन सूखे का दंश झेल रहे ग्रामीणों को पानी रोकने ने के लिए प्रेरित करने का संदेश घर-घर तक पहुंचाने में लगा हुआ लेकिन वहीं सूड़ पंचायत की तिघरा शिव कॉलोनी में स्थित चिरैया तालाब पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर तालाब की पार को बांध कर पानी रोकने का काम किया है,जिससे तालाब में अभी पानी रूक गया हैं, लेकिन इस तालाब में अभी बहुत काम बांकी हैं। इस तालाब की ओर जिला प्रशासन यदि ध्यान दे तो लगभग 16 गांव के नागरिकों को जल समस्या से निजात मिलेगी साथ 16 गांव के मवेशियों को पीने का पानी ाी उपलब्ध हो सकेगा। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!