मैने कुछ कहा है तो सबूत पेश करो: डीपीसी

0
शिवपुरी। पिछले 3 दिनो से शिवपुरी के डीपीसी शिरोमणि दुबे के द्वारा दिए गए बयान पर बवाल मच रहा है। जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देने वालों को सिमी का एजेण्ट और देश का गद्दार कहा था। इस बयान पर डीपीसी दुबे ने आज पहली बार सफाई देते हुए कहा कि उनके खिलाफ जहर उगलने वाले निहित स्वार्थों से प्रेरित हैं और यदि उनके पास मेरे कथित बयान की ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग है या कोई विजुअल है तो उसे पेश करें।

भावुक होकर श्री दुबे ने कहा कि मैंने इस देश में जन्म लिया है इस देश का नमक में खाता हूं, शासन से मुझे काम का वेतन मिलता है, लेकिन यदि मैं काम न करूं तो मुझे कामचोर नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे। मेरे खिलाफ मंत्री जी को ज्ञापन देने वाले शिक्षक कामचोर थे और वह काम नहीं करना चाहते तथा मुफ्त में वेतन लेना चाहते हैं लेकिन मैं अपना काम ईमानदारी से करता हूं और ऐसे लोगों के खिलाफ बिना किसी भय के मैं कार्रवाई अवश्य करूंगा। मेरे बयान पर बबाल मचाने वालों के पास यदि मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार, चरित्रहीनता, लूट या कदाचरण के कोई सबूत हैं तो वह उन्हें प्रस्तुत करे।

इस संदर्भ में प्रदर्शनकारियों ने एक वीडियो उपलब्ध कराया है, देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!