शिवपुरी। मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर बीजेपी कार्यकर्ता सीना चौड़ा करके मोदी सरकार की 2 वर्ष की उप्लवधियों को जनता के बीच लेकर जाए। इस अवधि में न केवल देश का मान दुनिया में बड़ा बल्कि जनकल्याण के क्षेत्र में एतिहासिक काम हुआ है। उक्त आह्वान आज बीजेपी की जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कार्यकर्ताओ से किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा की संसद में राज्यसभा के अंक गणित का फ ायदा उठाकर कांग्रेस और दूसरे दल जनकल्याण की योजनाओं और देश के विकास एजेंडे को रोकने के अभियान में लगे है इसलिये हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है की सभी योजनाओं को मिशन मानकर जनता और वास्तविक हितग्राहियो तक लेकर जाएं।
उन्होंने कहा की आज देश का मान दुनिया में बडा है। आधारभूत सरंचना के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। देश में प्रतिदिन 30 किलोमीटर हाइवे बनाया जा रहा है। उज्वल्ला योजना में घर घर एल ई डी वितरित हो रही है।
इनके अलाबा दीनदयाल ग्राम ज्योति मुद्रा योजना स्टार्ट अप बीमा योजना मेक इन इंडिया स्वच्छ भारत जन धन जेसी 54 योजनाये मोदी सरकार ने आर भ की है। श्री शर्मा ने इन सबको हितग्राहियो के बीच लेकर जाने की कार्ययोजना बनाये जाने और अमल सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने जोर देकर कहा की 2 साल में एक भी आरोप हमारी सरकार पर कोई नही लगा पाया है इसलिये विपक्ष बोखलाया हुआ है। इस अवसर पर सभी मण्डलों की इस बावत बैठकें तय की गयी। सभी मण्डलों में पंचायत स्तर पर पहुचने की कार्ययोजना भी बनाई गयी।
बैठक में बीजेपी जिला प्रमुख सुशील रघुवंशी,रणवीर रावत, नरेंद्र बिरथर,े प्रह्लाद भारती,वीरेंद्र रघुवंशी ओमी गुरु, जगराम यादव सहित सभी मण्डलों के अध्यक्ष और महामन्त्री जिला जनपद सदस्य सभी कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।