बडी खबर: सीवर प्रोजेक्ट बना मौत की समाधि, चैंबर में उतरे 2 मजदूरों की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर कोतवाली के फिजीकल चौकी क्षेत्र के मीट मार्केट में सीवर प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए चैंबर में चैंबर को चेक करने उतरे दो मजदूरो की मौत हो गई है। स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर इन दोनो मजदूरो की लाश को निकाला

जानकारी के अनुसार मीट मार्केट में डाली गई सीवर लाईन में बनाए गए चैबरो को चैक करने के लिए कंपनी का एक मजदूर हल्के पुत्र इतवारीलाल बाल्मीक उम्र 25 साल  उसमे नीचे उतारा,नीचे उतरते ही उसे गैस होने का महसूस हुआ और उसने ऊपर चढने की कोशिश की लेकिन वह आधा ही आ पाया और धडाम से नीचे गिर गया। 

अपने साथी मजदूर को नीचे गिरा देख कल्ला जाटव पुत्र टेक सिंह जाटव दोनों मृतक निवासी थाना हजीरा ग्वालियर भी इस चैबर में उतर गया। और नीचे गिरे मजदूर को उठाते हुए पुन: वापस ऊपर चढने की कोशिश करने लगे। लेकिन गैस अत्याधिक जहरीली होने के कारण दोनो मजदूरो फिर चैबर में गिर गए और दम घुटने से  मजदूरो की मौत हो गई। 

इस घटना में स्थानीय संस्था खिदमत-ये-इंसानियत सामने आया और इस संस्था ने दोनो मृतको को रेसक्यू आपरेशन कर बाहर निकाला। हालाकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी लेकिन प्रशासननिक स्तर से किसी भी प्रकार की मदद इन मजदूरो की लाशो को चै बर से निकालने के लिए नही की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!