शिवपुरी। शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में बीती रात्रि गांव से गुजर रहे एक ट्रक में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिससे ट्रक में भरे 100 बोरे तेंदूपत्ते के जलकर नष्ट हो गए वहीं ट्रक भी जलकर राख हो गया।
इतना होने के बावजूद भी सूचना के बाद फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची तो ट्रक चालक ने हि मत दिखाकर जलते ट्रक को चलाकर एक प्रायवेट बोर वाले स्थान पर पहुंचा जहां उसने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भीषणता के आगे बोर भी फेल हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।