शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 10 में बीती रात अज्ञात चोरों ने वकीक के मकान को निशाना बनाते हुए वहां से सोने चांदी के आभूषण सहित नगद 10 हजार का चुराकर ले गए। इस बात की रिपोर्ट अवधेश श्रीवास्तव ने खनियांधाना थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना के वार्ड 10 में बीती रात अबधेश श्रीबस्तव एडवोके के घर चोरो ने निसाना बना डाला जबकि परिबार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे।
मकान मालिक अवधेश श्रीवास्तव को इस बात की जानकारी आज सुबह जब लगी तब वह 6 बजे नीचे उतर आये तो उन्हें मकान का ताला टूटा हुआ मिला। जब पता चला कि चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ कर 10 हजार रुपये नगद 2 अंगूठी 1 जोड़ी कानो के 3 जोड़ी बिछुड़ी ले उड़े सहित कपड़े आदि ले जाने में सफल हो गए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।