शिवपुरी। देहात थानाक्षेत्रअंतर्गत पति ने अपनी पत्नि की दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर दी,डंडे से कि गई इस मारपीट में पत्नि के गुप्तांग में चोट आई है। पुलिस ने पीडि़ता की फरीयाद पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रचना ओझा का विवाह 20 अप्रैल 2015 को समाज द्वारा आयोजित किये गए विवाह स मेलन के दौरान आरोपी मनेष पुत्र छोटेलाल ओझा निवासी गऊशाला के साथ हुआ था।
विवाह के पश्चात से ही आरोपी उसकी बदसूरती के चलते उससे नफरत करता था। इसी बीच उसका संपर्क पड़ौस में रहने वाली किसी महिला के साथ हो गया और उसके उक्त महिला से संबंध बन गए।और वह अपनी पत्नि से पीछा छुड़ाने के लिए लगातार दहेज की मांग भी करता रहता था।
6 मार्च को आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और पीडि़ता की निर्ममता पूर्वक मारपीट कर उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचा दी। इस घटना की जानकारी जब पीडि़ता के माता पिता को लगी तो वह उसे थाने लेकर पहुंचे जहां कल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।