शिवपुरी। समाज संस्कारो का संदेश देने वाला गायत्री परिवार द्वारा 22 मार्च को अश£ील चित्रो,सहित्य और नशे की समाग्रीयो का होलिका में दहन किया जायेगा।
जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट शिवपुरी के तत्वावधान में युवा संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूवात सायकाल 6 बजे मानस भवन के सामने स्थित एक्यूप्रेशर पार्क से होगी।
जहॉ सभी कार्यकर्ता इकठठा होगें और फिर रैली के रूप में हाथो में तखतियॉ लेकर अश£ीलता एंव नशे के विरूद्व नारे लगाते हुये गायत्री शक्तिपीठ फिजीकल पर पहुचेगें
युवा संयोजक महेन्द्र पाल ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर रात्री 8 बजे अश£ील चित्रो एंव नशे की सामग्रीयों का होलिका के साथ दहन किया जायेगा। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर नशे के ऊपर तैयार किये गीत संगीत की भी प्रस्तुती की जायेगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।