कोलारस। कोलारस अनुबिभाग के ग्राम बेरासिया पंचायत की आदिवासी महिला सरपंच के साथ की गांव के ही युवको ने की मारपीट कर दी।
कोलारस थाने अंतर्गत ग्राम वेरखेड़ी फरियादी अशोक पुत्र करनसिंह आदिवासी ने कोलारस पुलिस को बताया की वह देर रात अपने घर के बहार वेठा था। तभी गांव के ही आरोपी सुरेश व भाई लाल आये और मुझे माँ वहन की गाली देने लगे। जब मेरी पत्नी नारायणी ने विरोध किया तो आरोपियों ने मेरी पत्नी नारायणी जो ग्राम पंचायत की सरपंच है के पैर में आरोपी सुरेश ने डंडा मार दिया ।जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल होगई जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।