हत्या के आरोपियों को पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र में सुखवीर सिंह पुत्र उ मेद सिंह यादव निवासी ग्राम दौलतपुर ने बताया कि उसके साथ उसके पड़ोसी प्रसन्नकुमार, देवेन्द्र ने गाली गलौंच करते हुए मारपीट कर दी  जबकि उसके साथी पालू को जान से मार दिया। 

जिसकी शिकायत मैंने थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिर तार नहीं किया है और आरोपी फरियादी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसका शिकायती आवेदन उ मेद सिंह ने विगत दिनों आईजी ग्वालियर को सौंपकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। 

घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस द्वारा आरोपियों को गिर तार करने के कारण उनके हौंसले बुंलंद हैं और उ मेद सिंह को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और कह रहे हैं कि अभी तो तु हारे घर का एक आदमी मारा है और अब अन्य लोगों को भी मारकर चैन की सांस लेंगे।

 जिसके कारण फरियादी का परिवार काफी भयभीत है। फरियादी ने आरोपियों की शीघ्र गिर तारी करवाये जाने की मांग की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!