शिवपुरी। सतनवाड़ा में आज सुबह पानी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से कुल मिलाकर सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खूनी संघर्ष रावत और गोस्वामी समुदायों के बीच हुआ।
संघर्ष में रावत पक्ष की ओर से महिला और बच्ची सहित पांच लोग और गोस्वामी पक्ष से दो लोग घायल हुए है। खूनी संघर्ष में लाठी, लुहांगी और फर्सो तथा पत्थरों का जमकर उपयोग किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा में इस समय पानी की गंभीर समस्या व्याप्त है। आज सुबह बालकिशन रावत कहीं से पानी लाकर अपनी सार्ईकिल से परिवहन कर घर ला रहा था उसी समय रामवरण गोस्वामी की साईकिल से उसकी साईकिल की टक्कर हो गई और इस टक्कर में बालकिशन रावत की पानी से भरी कट्टियां फैल गई।
यह देखकर उसने आपा खो दिया और दोनों के बीच जमकर तूं-तूं मै-मैं होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से हथियार लेकर लोग आ गये।
संघर्ष में बालकिशन रावत, त्रिलोक रावत, महेन्द्र रावत, अनुष्का रावत, कुसुम रावत, रामवरण गोस्वामी, जण्डेल गोस्वामी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला कायम कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।