शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी मे दहेज न लाने पर एक महिला के साथ पति ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गोविंद नगर ग्वालियर की निवासी शवाना खॉन की शादी पुरानी शिवपुरी निवासी माजिद खॉनसे 5 साल पहले हुई थी । शवाना के अनुसार पिछले दो महीने से उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था।
कल रात माजिद ने फिर से रूपये की मांग करने लगा। जब पत्नि ने मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शबाना की रिर्पोट पर आरोपी माजिद खॉन के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।