एसपीएस अकेडमी में खेले गये कैरम के फायनल मुकाबले

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एसपीएस अकेडमी कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में खेल सप्ताह के दौरान बीएड एवं डीएलएड के प्रतिभागियों के बीच कैरम के फायनल मुकाबले खेले गये। फायनल में पुरुष वर्ग में अश्वनी और मनीष ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर मुकाबले जीते जबकि महिला वर्ग में तृप्ति और वर्षा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर जीत दर्ज की। 

महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल सप्ताह के अंतिम चरण में बीएड एवं डीएलएड के प्रतिभागियों के बीच पुरुष एवं महिला वर्ग के बीच कैरम के अलग-अलग मुकाबले खेले गये।  मुकाबले से पूर्व क्रीड़ा अधिकारी ने फायनल के सभी प्रतिभागियों के नाम का ऐलान किया और हॉल में मौजूद छात्र-छात्राओं द्वारा उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया। 

बीएड से पुरुष वर्ग में अश्वनी कुमार और अनुरोध भार्गव के बीच कैरम का फायनल मुकाबला खेला गया जिसमें अश्वनी कुमार ने 2-0 से जीत दर्ज की।   डीएलएड में विकास ाार्गव और मनीष सेन के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में मनीष सेन ने 2-0 से बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। महिला वर्ग में बीएड की तृप्ति मिश्रा और दमयंती पाल के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें तृप्ति मिश्रा ने दमयंती को पराजित कर अपनी जीत दर्ज की।

डीएलएड में महिला वर्ग में फायनल मुकाबला कु. वर्षा परिहार और श्रीमती भारती भार्गव के बीच खेला गया। दोनों के बीच मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा और पहले चरण में दोनों ने एक-एक सेट जीतकर मुकाबले को रोमांचित बना दिया। तीसरे सेट में वर्षा परिहार ने जीत दर्ज मुकाबले को 2-1 से अपने नाम लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के स्टाफ सहित बड़ी सं या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। खेल सप्ताह के दौरान अभी अन्य खेलों के फायनल मुकाबले होने हैं जिन्हें लेकर प्रतिभागियों में उत्सुकता बनी हुई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!