भाजपा की मंडल कार्यकारिणी घोषणा के बाद पार्टी में विद्रोह

0
शिवपुरी। जिले के कोलारस ब्लॉक मे मंडल की कार्यकारिणी घोषित क्या हुई कोलारस मे भाजपा दो गुटो मे बटने की खबर आ रही है। ल बे इन्तजार के बाद कोलारस विधान सभा के तीनो मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा तो कर दी गयी परन्तु इस कार्यकारिणी से स्थानीय नेताओ को संतुष्टि नही मिली। और विद्रोह के स्वर तेज हो गए है। 

पिछले संगठन चुनाव पर नजर डाले तो जिले के सभी मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद से ही भाजपा के अन्दर विद्रोह के स्वर फूटने लगे थे। वही  दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष पद न मिलने से नाराज बीजेपी नेता अपनी गोटी निगम मंडल के पद की जुगाड में व्यस्त थे। जैसे  ही सभी पदों की नियुक्तियां हुई। मंडलों की कार्यकारिणी बनी। 

परन्तु पद न मिलने से नाराज नेताओं के सब्र का बाँध टूट गया। पद के मोह में  खाना पीना छोड चुके नेतागण अब पार्टी छोडने को आतुर नजर आ रहे हैं। वही कुछ नेता तो पूरी ताकत के साथ पार्टी विरोधी गतिवधियों  में खुलकर सामने आने को तैयार नजर आ रहे हैं। वही कुछ अपने  नेताओ ने तो खुलेआम अंजाम भुगतने की चेतावनी तक जारी कर दी।

कोलारस मे भाजपा दो खेमो मे बटी हुई है। तोमर खेमे की बात करे तो यहा से बीरेन्द्र रंघुवशी और देवेन्द्र जैन तोमर ेोमे के माने जाते है। 

वही वर्तमान जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी और ओमप्रकाश खटीक राजे खेमे के माने जाते है। मंडल कार्यकारिणी की वात करे तो तोमर खेमे को मंडल चुनाव मे दरकिनार किया गया है। वही बदरवास को छोड और कही भी तोमर खेमे को तब्बजो नही देने से दो फाड की स्थिति निर्मित हुई है।

अब देखना होगा कि भाजपा अपने रूठे साथियो को मना पाती है। या भाजपा मे खुलकर विरोधावास का इंतजार करेंगी। यह तो बक्त ही वतायेगा।

अगर अपन यहा चर्चा करे तो इस गुटवाजी का नतीजा पिछले चुनाव मे भाजपा 25 हजार मतो की हार से भुगत चुकी है। क्या भाजपा को इस हार का पश्चाताप नही है। या फिर पार्टी दुवारा वही स्थिति बनाने के स्थिती में है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!