कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में मंगलवार की दोपहर ग्राम रामनगर में हुए मामूली झगड़े में एक मजदूर की पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई।
कोलारस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बालकिशन निवासी पड़ोरा ने पुलिस को बताया कि शंकरलाल पुत्र छुट्टा चिढ़ार उम्र 50 वर्ष निवासी पड़ोरा रामनगर स्थित कृषि फार्म पर मजदूरी करने गया था। और वहीं पर धनिया कुटाई के ठेका को लेकर ज्ञानी पुत्र ग्यारसी गड़रिया से झगड़ा हो गया। इस झगड़े में ज्ञानी ने एक बड़ा पत्थर उठाकर शंकर के सिर पर दे मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ज्ञानी पुत्र ग्यारसी गड़रिया निवासी लंकापुरा कोलारस के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।