उग्र प्रदर्शन की शुरूवात:क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे मप्र सहकारिता कर्मचारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते लगभग 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर म.प्र.सहकारिता कर्मचारियों की अनिचितकालीन हड़ताल अब क्रमिक भूख हड़ताल पर पहुंच चुका है। 

गत दिवस प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भी सहकारिता कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जिस पर उद्योग मंत्री ने उचित आश्वासन संगठन को दिया है। बाबजूद इसके अब हड़तालियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पहले ही दिन अपनी मांगों को लेकर आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। 

जिसमें सहकारिता कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह कुशवाह सहित शिशिर कुमार जादौन, चन्द्रप्रकाश ओझा, विनोद तिवारी, लक्ष्मण सिंह रावत, नरेन्द्र भार्गव व बृजेश धाकड़ शामिल है। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन पीडीएस वितरण करने वाली संस्था जिला शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था मर्यादित शिवपुरी के अध्यक्ष जितेन्द्र व्यास व सचिव प्रमिला श्रीवास्तव ने भी किया है। इसके अलावा अन्य सहकारी सोसायटियों व डायरेक्टर मण्डल भी हड़ताल का समर्थन कर चुके है। 

मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा आमरण अनशन
सहकारिता कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि हमारे द्वारा प्रदाय ज्ञापन 8 मार्च को दिया गया था बाबजूद इसके अब तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया इसलिए यह कलम बंद हड़ताल मांगों को पूर्ण नहीं मान लिया जाता तब तक जारी रहेगी।

 इस दौरान अपनी मांगे मनवाने के लिए भारतीय संविधान के अनुरूप आज 21 मार्च को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है इतने पर भी शासन ने ध्यान नहीं दिया तो हमें विवश होकर आमरण अनशन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

 जिसमें किसी भीप्रकार की क्रिया, प्रतिक्रिया एवं परिणाम के लिए शासन एवं प्रशासन उत्तरदायी होगा। इसके अलावा क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन हरिशंकर सोनी रन्नौद, चन्द्रप्रकाश जैन, राजेन्द्र सिंह, साभांराम, जगदीश सिंह लोधी, रामस्वरूप नरवरिया रन्नौद शामिल होंगे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!