शिवपुरी। जिले में पिछले एक सप्ताह से चल रही पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के साथ ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले भर में शासन की प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में इन संविदाकर्मियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए शहर कांग्रेस कमेटी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इन संविदाकर्मियों को नियमित किया जावे व इनकी प्रमुख मांगों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र लागू कर इन्हें इनका अधिकार प्रदान किया जावे।
उक्त वक्तव्य दिए शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने जो स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर टैंट लगाकर बैठे संविदाकर्मियों के बीच अपने कांग्रेसजन के साथ पहुंचकर उनका हौंसला बढ़ाया एवं समर्थन दिया। इस मौके पर नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, हरवीर सिंह रघुवंशी, अनिल प्रताप सिंह चौहान,पदम चौकसे, सफदरबेग मिर्जा, राजेशबिहारी पाठक, चन्द्रशेखर शर्मा चंदू बाबू, विनयचंद झा, अंकित वर्मा, आलोक शुक्ला, जावेद कुर्रेशी, इरशाद पठान, कपिल भार्गव, आनन्द धाकड़, हरीश खटीक, बंटी नामदेव, जसराम धाकड़, बृजराज मिश्रा, ईशांत सेठी, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान संविदाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन तैयार कर शहर कांग्रेस को दिया और इन मांगों को पूर्ण करने की मांग की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।