शिवपुरी। वेदों के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत कार्यरत आर्य समाज शिवपुरी के आर्य प्रतिनिधि इन्द्रजीत चावला(बिल्लू भैया)सपरिवार के मु य यज्ञत्व में भव्य वेदकथा का आयोजन 31 मार्च से 03 अप्रैल तक स्थानीय आर्य समाज मंदिर शिवपुरी पर किया जा रहा है।
वेदकथा का वाचन प्रसिद्ध आर्य विदुषी दीदी अंजली आर्या द्वारा किया जाएगा। वेदकथा का शुभारंभ 31 मार्च को शाम 4 बजे शोभायात्रा से होगा तत्पश्चात 01 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक एवं सायं 8:30 बजे से 10 बजे तक प्रतिदिन वेदकथा का वाचन प्रसिद्ध आर्य विदुषी दीदी अंजली आर्या के मुखारबिन्द से ओजस्वी वाणी में किया जाएगा।
3 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से 10:30 बजे तक पूर्णाहुति एवं प्रवचन के साथ वेदकथा का समापन किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमीजनों से आर्य समाज मंदिर में आयोजित वेदकथा में धर्मलाभ लेकर अपने जीवन को सफल बनाने का आग्रह आर्य समाज शिवपुरी द्वारा किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।