बीमारियों का इलाज करने 3 को आएगी लाईफ लाईन एक्सप्रेस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन 3 अप्रैल से 22 अप्रैल 2016 तक शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर रहेगी। लाइफ लाइन एक्सप्रेस (जीवन रेखा एक्सप्रेस) के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएगे। 

श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा शिवपुरी में लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से बाहर से आए सुवि यात चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जांच एवं ऑपरेशन किए जाएगें। जिसमें 03 से 06 अप्रैल तक नेत्र रोगियों की आंखो का परीक्षण, महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता सेमीनार, 07 से 10 अप्रैल के बीच चश्मे का वितरण किया जाएगा, 04 से 07 अप्रैल 2016 तक दांतो की जांच एवं इलाज, 11 से 12 अप्रैल को कटे हुए होटो, पुराने जले हुए मरीजों की जांच कर 12 से 14 अप्रैल तक ऑपरेशन किए जाएगें, 11 एवं 12 अप्रैल को पोलियो की जांच (अस्थिबंधित) मरीजों की जांच कर 12 से 14 अप्रैल तक ऑपरेशन, 15 से 17 अप्रैल तक कान के रोगियों का परीक्षण कर 16 से 22 अप्रैल तक कान की बीमारियों से संबंधित ऑपरेशन किए जाएंगे। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयों, श्रवण यंत्र, ट्राइसिकल, वैशाखी का वितरण किया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!