शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंर्तगत बांकडे हनुमान मंदिर के सामने घसारई पुल पर एक ट्रक असंतुलित होकर खाई में गिर गया। जिससे ट्रक में सबार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। और पांच मजदूर घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
जानकारी के अनुसार कल्लू शिवहरे का भूसे का काम है और इसी काम के चलते कल्लू शिवहरे का ट्रक क्रमांक एम पी 33 एच 0239 शिवपुरी से झांसी की ओर भूसा भरने जा रहा था। तभी ट्र्रक ड्राइवर अतर सिंह ने तेजी और लापरवाही पूर्वक गाडी पर से संतुलन खो दिया और ट्रक को पास ही स्थित खाई में गिरा दिया जिससे ट्रक की बोनट पर बैठे अजय पुत्र पटटू आदिवासी उम्र 20 वर्ष निवासी पडोरा, विक्कू पुत्र गजनलाल आदिवासी उम्र 22 वर्ष और प्रताप पुत्र शांतिलाल आदिवासी उम्र 23 वर्ष निवासी कोटा की मौके पर ही र्ददनाक मौत हो गई।
वहीं ट्रक में सवार शेरा समेत पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है वहीं मतृको को पीएम हाउस भेज दिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।