कल कांग्रेस करेंगीं सिंधिया का अभिनन्दन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-शहर कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतरादित्य सिंधिया का भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन कल 15 फरवरी को ठण्डी सड़क लढ़ा भवन स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के नवीन कार्यालय पर प्रात:9:30 बजे किया जा रहा है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक व कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव करेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अंचल के विकास में अनेकों योजनाऐं लाकर क्रियान्वयन कराया जा रहा है। 

चाहे मेडीकल कॉलेज हो, नया अस्पताल हो, एनटीपीसी कॉलेज आदि विभिन्न योजनाओं चहुमुं ाी विकास की इबारत लिखेंगी।

इसी क्रम में श्रीमंत के आर्शीवाद स्वरूप शहर कांग्रेस अध्यक्ष का प्रभार मिलने पर सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से विशाल व भव्य स्वागत किया जाएगा इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी का नवीन कार्यालय का भी श्रीमंत सिंधिया के करकमलों से उद्घाटन 15 फरवरी को किया जाएगा। इसके पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य अभिनंदन स्वरूप बाईक रैली निकाली जाएगी।

 जो शहर में प्रवेश के समय श्रीमंत सिंधिया को साथ लेकर नवीन कार्यालय तक पहुंचेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के इस भव्य आयोजन में सभी नागरिकों व कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!