तेन्दुआ मर्डर काण्ड: सासंद सिंधिया से मिली शिकारी गणेश मोगिया की पत्नि

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विगत दिवस गोपालपुर में तेन्दुआ का शिकार करने के मामले में गिर तार किये गणेश मोगिया के मामले में आज उसकी पत्नि अजुद्दी बाई बा बे कोठी पर स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से वनकर्मियों की शिकायत करने पहुंची और आवेदन देकर मांग की कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने के लिए वह पहल करें। 

पीडि़ता ने सांसद सिंधिया के समक्ष वन थाना गोपालपुर में पदस्थ गार्ड पर तेन्दुआ की हत्या करने का आरोप लगाया और अपने पति को वेगुनाह बताया। 

आरोपी गणेश मोगिया के खेत पर एक तेन्दुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। जिस आधार पर वन विभाग द्वारा गणेशा मोगिया को तेन्दुआ की हत्या करने मामले में गिर तार कर लिया गया था। जबकि गांव के कई लोगों ने एक पंचनामा तैयार कर उसे वेगुनाह बताया था। 

लेकिन वन अधिकारियों ने बिना जांच किये ही उसे आरोपी बनाकर जेल पहुंचा दिया था। वन विभाग की इस कार्यवाही को लेकर उसकी पत्नि अजुद्दी बाई ने आज वॉ बे कोठी पहुंचकर आज एक शिकायती आवेदन सौंपा है। जिसमें उल्लेख किया है कि वन अधिकारी रेंज सतनवाड़ा ने बिना जांच किये ही उसके पति को गिर तार कर लिया है। 

वहीं आवेदन में यह भी तर्क दिया है कि पीडि़ता के घर में कोई बंदूक भी नहीं है जबकि तेन्दुआ का शिकार बंदूक से किया गया था। जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय खोजी कुत्ते को भी वहां लाया गया था। 

जो गांव के कई घरों तक गया, इसके बाबजूद वन अधिकारियों ने मात्र उसके खेत में तेन्दुआ मृत अवस्था मिलने के कारण उसके पति को आरोपी बना दिया। जबकि वन अधिकारियों को उसके खेत में न तो खून मिला था और न ही वहां खड़ी फसल को कोई नुकसान हुआ था। 

इसी स्थिति में वन विभाग द्वारा उसके पति को झूठा फंसाया गया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि वन थाने में पदस्थ गार्ड पहले तेन्दुआ को उनके खेत में फैंक गया बाद में अपने अधिकारियों को तेन्दुआ का शिकार होने की सूचना दी थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!