शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोथा से विगत दिवस एक नाबालिग बालिका घर से गायब हो गई थी। जिसके अपहरण का संदेह परिजनों ने एक युवक मनीराम रावत पर जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने इस मामले मे आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बालिका ग्राम कोथा में अपने परिवार के साथ निवास करती थी। बीती 30 दिस बर को बालिका के माता पिता ग्राम नेतवास में किसी कार्य से गए हुए थे। घर पर अपहृत बालिका और उसकी बहिन व भाई अकेले थे। रात्रि में सभी घर में शो रहे थे।
उसी समय ग्राम बेरजा में रहने वाला आरोपी मनीराम रावत बालिका का अपहरण करके ले गया। जिसे भागते हुए उसकी बड़ी बहिन ने देख लिया और दूसरे दिन अपने माता-पिता को पूरा घटनाक्रम बताया।
इसके बाद बालिका की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस के समक्ष पूरा घटनाक्रम बताया जिस पर पुलिस ने परिजनों के संदेह के चलते आरोपी मनीराम रावत के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।