शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक मो. युसूफ कुर्रेशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह द्वारा पुलिस विभाग के रोज नामचा कार्यालय में पदस्थ दीवान विष्णु कुमार रघुवंशी की सेवानिवृत्ति पर उनका स मान फूलमालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
इस अवसर एसपी श्री कुर्रेशी ने कहा कि दीवान विष्णु कुमार रघुवंशी ने अपनी नौकरी निर्विवादित और अपने कर्तव्यों प्रति सजग रहकर की है। श्री रघुवंशी ने 35 वर्ष की नौकरी में जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दीं और शिवपुरी में पुलिस रोज नामचा कार्यालय में करीब दस वर्ष की सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।