गैंगरेप पीडि़ता से फिजीकल प्रभारी ने की अभद्रता, महिला कुएं में कूदी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि फिजीकल चौकी क्षेत्र में करौंदी कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ उसके पड़ौसियो ने गैगंरेप कर दिया। महिला फिजीकल चौकी अपने भाई के साथ रिर्पोट दर्ज कराने पुलिस तो चौकी प्रभारी ने उससे अभद्रता करते हुए भाई को बंद कर लिया। इससे आहत महिला करौंदी के एक कुएं में कूंद गई। 

जानकारी के अनुसार शहर के करौंदी कॉलोनी में निवासरत 30 वर्षीय महिला के पडौसी रामू कोहली और धर्मवीर कोहली ने दिनांक 1 फरवरी की शाम महिला के घर आकर कहा कि तु हारी मायके रातौर से फोन आया है कि तु हारी मां की तबीयत खराब है और तु है बुलाया है। 

पडोसियो की बातो विश्वास कर महिला दोनो पड़ोसियां के साथ चली गई। बताया गया है कि दोनो आरोपियो
ने ग्राम रातौर के रेलवे क्रोसिंग गार्ड रूम में बारी-बारी से महिला का बलात्कार कर दिया। और महिला को जान से मारने की धमकी देकर दोनो भाग गए। 

अपनी ईज्जत गवां चुकी उक्त महिला का आरोप है कि में कि कल शाम दोनो रेपिस्टो के विरूद्व मामला दर्ज कराने अपने भाई के साथ फिजीकल चौकी पहुंची तो फिजीकल चौकी प्रभारी बीएल पाल ने मेरे साथ अभद्रता करते हुए गंदी-गंदी गालिया दी और मेरे भाई को चौकी में बंद कर लिया। 

बताय गया है कि गैंगरेप और फिजीकल चौकी प्रभारी की अभद्रता के बाद आहत हुए महिला अपने घर पहुंची और अपने पास के ही एक सूखे कुंए में  छलाग लगा दी। महिला को कूदंते हुए किसी ने देख लिया और पडोसियो को ईकठठा होकर महिला को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराने की खबर आ रही है। 

इनका कहना है 
कि मामला मेंरे संज्ञान में आया है और इस मामले की जांच की जा रही है
आलोक कुमार सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!