शिवपुरी। शहर की फिजीकल चौकी क्षेत्र के करौंदी में रहने वाली एक महिला के साथ उसके जेठ ने बलात्कार कर दिया और रोज-रोज महिला को परेशान करने लगा इसके बाद महिला ने परेशान होकर आरोपी जेठ के खिलाफ कल फिजीकल चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार करौंदी में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला ने फिजीकल चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शहर के ग्वालियर बायपास क्षेत्र में निवास करने वाला उसका जेठ सात माह पहले मेरे घर आया था और उसके साथ बलात्कार किया।
इसके बाद वह शर्म के कारण पुलिस के पास नहीं आई, लेकिन जेठ उसके साथ बार-बार गलत व्यवहार करने लगा जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिलाक की शिकायत पर मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।