शिवपुरी। कांग्रेस की तीन दिवसीय जनविश्वास यात्रा शहर के वार्डों में जनता का समर्थन नहीं जुटा पा रही है और आज मुठ्ठी भर कांग्रेसियों को साथ में लेकर कांग्रेस ने पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में जनता का समर्थन अपने पक्ष में करने के भरपूर किए, लेकिन जनता उनसे कन्नी काटती नजर आए।
न तो कांग्रेस पार्षद और न ही जि मेदार पदाधिकारी मौजूद थे। क्योंकि जब यह जनविश्वास यात्रा शहर में निकाली जा रही तो शहर के सभी कांग्रेसी पार्षद उनके साथ होना चाहिए था।
क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंिधया के निर्देष पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के निर्णय के पालन में जिला सेवादल कांग्रेस 3 दिवसीय जन विश्वास यात्रा के तहत आज पुरानी शिवपुरी के नीलगर चौराहे से यात्रा का प्रारंभ किया यात्रा में समस्त कांग्रेसी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव के साथ पैदल मार्च करते हुये पुरानी शिवपुरी में जनता से संवाद स्थापित किया और नुक्कड सभाओं के माध्यम से भाजपा की करनी और कथनी तथा सीवर लाइन, सड़क, पानी और बिजली एवं गरीबों के राशनकार्ड की समस्या को लेकर जनजागरण अभियान चलाया तथा जनता से आहवान किया कि वह सोमवार 1 बजे फिजीकल रोड पीएचई कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन में भागीदारी करें। क्योंकि पीएचई विभाग जो सीवर लाइन की नोडल ऐंजेंसी है कार्य को अव्ययवस्थित चला रहा है। जिसके कारण पूरे शहर का वातावरण अस्त व्यस्त हो गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।