जिलाध्यक्ष रघुवंशी पहुचें अपनी टीम के साथ नरेन्द्र सिंह से मिलने, नही गए राजे समर्थक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने अपनी दोबारा से ताजपोशी के बाद दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बुधवार को मुलाकात की। 

दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर रावत सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान खास बात यह रही कि अभी हाल ही में जो नए मंडल अध्यक्ष बने है।

ैं उसमें 15 में से लगभग 12 मंडल अध्यक्ष तो साथ में रहे लेकिन शिवपुरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीन मंडल शिवपुरी, खोड और ग्रामीण के अध्यक्ष इसमें शामिल नहीं रहे। 

बताया जाता है कि नए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी अपने कुछ भाजपा कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारियों के साथ गिर्राज जी परिक्रम लगाने गए थे इसी दौरान उन्हें दिल्ली में केंद्रीय खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के होने की जानकारी मिली। 

इसी के बाद सब कार्यकर्ता गिर्राज जी से सीधे दिल्ली रवाना हो गए वहीं पर बुधवार को दिल्ली में इनकी मुलाकात हुई। गौरतलब है कि अभी हाल ही में नए जिलाध्यक्ष चुने गए सुशील रघुवंशी का सभी गुटों ने सर्वस मति से चयन कर रायशुमारी के दौरान अपनी राय दी थी। 

वैसे सुशील रघुवंशी को नरेंद्र सिंह तोमर गुट से जोड़कर देखा जाता है लेकिन रायशुमारी के दौरान यशोधरा खेमा का भी इन्हें पूरा समर्थन मिला। रायशुमारी के दौरान 27 दिसंबर को दोनों गुटों का समर्थन मिलने पर केवल दस मिनट में इनका चयन जिलाध्यक्ष के लिए कर लिया गया था। 

उद्योग मंत्री से भी मुलाकात करने के लिए जाऊंगा 
मैं कुछ साथियों सहित गिर्राज जी की परिक्रमा करने के लिए गया था उसी दौरान केंद्रीय खनन मंत्री से दिल्ली जाकर के मुलाकात की। जल्द ही मैं उद्योग मंत्री से भी मुलाकात करने के लिए जाऊंगा। पार्टी चलाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लिया जाएगा। सुशील रघुवंशी,
जिलाध्यक्ष, भाजपा शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!