शिवपुरी। जिले में पदस्थ पोहरी टीआई आंनद राय और पिछोर में पदस्थ टीआई आरकेएस राठौड को आज डायल 100 के शुभारंभ के कार्यक्रम मेें दोनो टीआईयो को उनकी फित्ती काटकर उन्है टीआई पर से मुक्त किया गया।
जानकारी के अनुसार जिले में पदस्थ टीआई आंनद राय और आरएसके राठौड का प्रमोशन विगत दिनो हो गया था लेकिन जिले में अभी टीआई की सं या कम होने के कारण उन्है रिलीव नही किया गया था।
आज डायल 100 के शुंभारभ के कार्यक्रम में पोहरी टीआई रहे आनंद राय के एसडीओपी बनने पर कलेक्टर श्री दुबे ने उनकी फित्ती काटकर उन्हें टीआई पद से मुक्त किया। कार्यक्रम में कलेक्टर राजीव चन्द्र दुबे सहित पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी एडीएम नीतू माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, एसडीओपी जीडी शर्मा सहित जिले भर के टीआई मौजूद रहे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।