भाजपा मनाएगी सेवा.पर्व, जिला बैठक आज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा द्वारा 29 नव बर से आयोजित होने जा रहे सेवा पर्व का जिला स्तर पर शुभार भ 29 नव बर को पूर्व मंत्री के.एल.अग्रवाल करेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि 29 नव बर को मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बतौर मु यमंत्री 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। 

इस उपलक्ष्य में पार्टी एक माह तक विभिन्न सेवा गतिविधियों को संचालित करते हुए सेवा.पर्व मनाने जा रही है। जिला स्तर पर सेवा पर्व का शुभार भ पूर्व मंत्री के.एल.अग्रवाल की उपस्थिति में होगा।

इस अवसर पर पार्टी की महत्वपूर्ण जिला बैठक भी आयोजित की जायेगी जिसमें जिले के समस्त भाजपा जिला पदाधिकारीए मंडल अध्यक्ष, महामन्त्री, मोर्चों के अध्यक्ष, महामन्त्री एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहेंगें। उक्त महत्वपूर्ण बैठक में एक माह तक चलने वाले सेवा पर्व की मंडलों एवं ग्राम केंद्रों में क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से योजना बनायी जायेगी।

 जिला बैठक दोपहर 02 बजे भाजपा कार्यालय कोठी नं.1 पर आयोजित होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने सभी जिला पदाधिकारियों मण्डल अध्यक्ष, महामंत्रियों एवं मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्रियों, सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों से आग्रह किया है कि वे 29 नवंबर को वृहद बैठक में उपस्थित रहकर एक माह के लिए सेवा कार्यो का रचनात्मक कार्यक्रम बनाकर सेवा पर्व को सफलतापूर्वक मनाकर जन जन तक पहुंचने का प्रयास करें।

 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि इस सेवा पर्व के दौरान माह भर चलने वाले रचनात्मक कार्यक्रमो जैसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्र शिविर,रक्तदान शिविर, गरीबों को गरम कपड़े, कंबल वितरण, अस्पताल, वृद्धाश्रम और फल, मिष्ठान्न वितरण के अलावा सामग्री वितरण, स्वच्छता अभियान और क्षेत्रीय अनुकूलताओं को देखते हुए कार्यक्रम हाथ में लिए जायेंगे। पार्टी संगठन का लक्ष्य सेवा के माध्यम से जन जन से जुडऩा और रागात्मक संबंध कायम रखना है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!