वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां को पितृशोक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। क्रिकेट के प्रति लोगों को आकर्षित करने वाले वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के पिता सरदार खां का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्व. सरदार खां अपने समय में बेहद उ दा कवि व शायर हुआ करते थे जिन्होंने अंचल में अपनी गहरी छाप छोड़ रखी थी। 

स्व.सरदार खां ने अपने संस्कारों की नींव अपने भूरे-पूरे परिवार में भी दी जिसमें उनके क्षेत्र को रोशन भले ही किसी ने ना किया हो लेकिन उनके पुत्र छोटे खां को पूरा शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के प्रतिष्ठित लोग भलीभांति जानते-पहचानते है।

 शुक्रवार जु मे के रोज मरहूम सरदार खां ने अपने घर शंकर कॉलोनी में अंतिम सांस ली, बाद में उनकी मईय्यत निकाली गई जो कब्रिस्तान पहुंची जहां उन्हें दफनाया गया। मरहूम सरदार खां अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है।

 जिसमें उनके  पुत्र अ तर खान, नन्नें खां, इकबाल खां, निसार खां, छोटे खां, मेहमूद खां, शकील खां है। मरहूम सरदार खां की अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य लोग, कवि, शायर, क्रिकेटर, प्रशासनिक व नगर के जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार शामिल रहे।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!