हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई गुरूनानक देव की जंयती

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव की जयंती शिवपुरी में धूमधाम, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। एबी रोड़ पर स्थित मु य गुरूद्वारे में अरदास, कीर्तन और भण्डारे के आयोजन चल रहे हैं। सुबह-सुबह गुरूद्वारा साहब से नगर के प्रमुख मार्गो से प्रभात फेरी निकाली गई।

देर शाम नगर के मु य मार्गो से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा और गुरूद्वारा प्रांगण में जोरदार आतिशबाजी का आयोजन हुआ वहीं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गुरूनानक देव जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का सिलसिला 23 नव बर से प्रारंभ हो गया। गुरूद्वारे में 23 नव बर को सुबह 8:15 बजे से श्री अखण्ड पाठ साहिब का आयोजन हुआ और 24 नव बर को सुबह 5 से 6 और 7 से 8 बजे तक गुरूद्वारे में कीर्तन हुआ। आज सुबह से ही गुरूद्वारे में धर्मावल िबयों की भीड़ लगी हुई थी।

सुबह 8 से 8:30 बजे तक श्री अखण्ड पाठ साहिब (अरदास) का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी सं या में सिख समाज के लोगों ने भाग लिया। सुबह 9 से 10 बजे तक जत्था भाई सुशील जी द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चों की प्रस्तुती हुई। भाई जबरजीत सिंह के कीर्तन के बाद गुरू का अटूट लंगर हुआ।

जिसमें बड़ी सं या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  इसके बाद विशाल नगर कीर्तन  गुरूद्वारा साहब से प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन राजेश्वरी रोड़, तात्याटोपे समाधी स्थल, अस्पताल चौराहा, सब्जी मंडी, कोर्ट रोड़, गांधी चौक, माधव चौक, से एबी रोड़ होते हुए गुजर रहा है और देर शाम नगर कीर्तन गुरूद्वारा साहेब पहुंचा। जहां आतिशबाजी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!