दो नवविवाहिताओं की इलाज के दौरान मौत, मामला संदिग्ध

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र में विगत दिवस दो अलग-अलग घटनाओं में अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिन्हें पुलिस संदिग्ध मान रहीं है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना 19 नव बर को घटित हुई थी। जिसमें मृतिका ने जहर खा लिया था। जबकि दूसरी घटना 21 नव बर को  घटित हुई। जिसमें मृतिका ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी।

विदित हो की 19 नव बर को डोली पत्नि दिनेश रघुवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी इंदार ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

इस मामले को अस्पताल चौकी ने संज्ञान में लिया और संबंधित थाना इंदार को मामले की जांच सौंप दी। जिससे इंदार पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर लिया है। वहीं दूसरी घटना 21 नव बर को घटित हुई जिसमें जैनवती पत्नि पप्पू लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी इंदार ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी।

जिसकी मौत ग्वालियर में हो गई। उक्त दोनों मृतिकाओं का कुछ समय पहले ही विवाह हुआ था। पुलिस इस मामले को दहेज हत्या से जोड़कर भी देख रही है।  और इस दिशा में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!