शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शहर के एक वैश्य समाज के व्यापारी के नाबालिग पोते का गैंगरेप हो गया है। बताया गया है कि यह गैंगरेप इस परिवार के मकान में किराये से रहने वाले लडको के द्वारा ही किए जाने की खबर आ रही है। हालाकि इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नही दी गई है।
जानकारी के अनुसार महल कॉलोनी में निवासरत एक शहर के मशहुर व्यापारी की सबसे छोटे पुत्र के 11 वर्षीय बच्चे का गैंगरेप किराए से रहने वाले ही लडकों ने कर दिया।
बताया जा रहा है कि इन व्यापारी के मकान में किराए से बैराड क्षेत्र के कुछ पढ़ने वाले लडके किराए से रहते थे और उन्होने इस 11 वर्षीय बालक का बहला फुसलाकर इस घटना को अंजाम दिया है।
दो दिन पूर्व बच्चे ने सारा घटनाक्रम अपनी मां को बताया और बच्चे की मां ने अपने पति को। पिता को इस बात की जानकारी मिलने के बाद इन किराए से रहने वाले लडको को खूबखरी खोटी सुनाने की खबर मिल रही है।
बच्चे ने मां को बताया कि पिछले 6 माह से यह लडके उसके साथ यह बुरा काम कर रहे थे। इस मामले में सबसे खास बात यह है कि इस अपराध को अंजाम देने वाले 3 आरोपी आपस में भाई है,यह बैराड क्षेत्र के रहने वाले है। बाकी 3 आरोपी मगरौनी के रहने वाले है और यह आपस में दोस्त है। इन आरोपियों की उम्र 20 से लेकर 25 साल के बीच बताई जा रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।