शिवपुरी आज शाम देहात थाना क्षेत्रांतर्गत एबी रोड पर सीआरपीएफ कैंप के पास मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार किसान कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री शिवनंदन यादव निवासी शंकर कॉलोनी शिवपुरी की मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 0903 का चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304ए का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनंदन यादव कोलारस विधानसभा क्षेत्र के पीरौंठ के निवासी थे। आज शाम वह अपनी मोटरसाइकिल से गांव से शिवपुरी निज निवास स्थान पर लौट रहे थे।
शिवपुरी से लगभग दस-बारह किमी दूर उनकी मोटरसाइकिल में शिवपुरी की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि श्री यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।